सीवान, अप्रैल 2 -- सिसवन। डीएम के आदेश पर दरौंदा के रजस्व अधिकारी रविंद्र राम ने सिसवन सीओ का पदभार बुधवार को ग्रहण कर लिया। अंचल के प्रधान लिपिक कामेश्वर दास ने बताया कि यहां के पदस्थापित सीओ पंकज कुमार व आरओ धर्मवीर कुमार रंजन अपने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हुए है जिससे अंचल का कार्य पूरी तरह बाधित है। डीएम के निर्देश पर दरौदा में पदस्थापित आरओ रविंद्र राम को तब तक के लिए सिसवन सीओ के पद पर योगदान कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...