हरिद्वार, दिसम्बर 27 -- ज्वालापुर क्षेत्र के कस्साबान मोहल्ले में कानून व्यवस्था को चुनौती दिए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट के एक प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) के साथ धक्का-मुक्की के बीच हिरासत में लिए गए पांच युवक फरार हो गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले कस्साबान मोहल्ले में शाकिर और उसके साथियों के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में गुंडा ऐक्ट के नामजद आरोपी शहरियाज कुरैशी सहित कई युवकों पर आरोप हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस इन आरोपियों को पूछताछ के लिए बुला रही थी, लेकिन कोई थाने नहीं पहुंचा। शनिवार शाम दरोगा मनीष भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और दरोगा से ...