हापुड़, मार्च 7 -- थाना हाफिजपुर में होली खेलने के दौरान तैनात दरोगा से पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर दी। दरोगा की शिकायत पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को थाना मोबाइल चालक अमित सौलंकी और हेड कांस्टेबल सुमित राठी को सस्पेंड कर दिया। एसपी की कार्रवाई से अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना हाफिजपुर में तैनात दरोगा श्रीनिवास ने बताया कि थाने में होली का जश्न चल रहा था, अन्य पुलिसकर्मी पर्व का आनंद ले रहे थे। इस दौरान थाना मोबाइल पर तैनात चालक अमित सोलंकी और हेड कांस्टेबल सुमित राठी उनसे अभद्रता करने लगे। इस दौरान वहां पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। जिससे उनको मानसिक रूप से परेशानी उठानी पड़ी थीं।एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दरोगा श्रीनिवास कार्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.