चंदौली, मार्च 5 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर शराब ठेके के पास हुड़दंग मचा रहे लोगों ने होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दौरान पुलिस टीम पर बीते मंगलवार की देर शाम जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक उपनिरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में 13 नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। इसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आलू मिल चौकी प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि वह आरक्षी प्रवेश सिंह के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसीबीच सूचना मिली कि थाने की दूसरे पुलिस मोबाइल वाहन में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, आरक्षी संतोष कुमार और चालक हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव परशुरामपुर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.