मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली के अस्पताल चौकी में घुसकर दरोगा-सिपाही की पिटाई और तोड़फोड़ करने वाला चौथा आरोपी अबतक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जबकि तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। ई-रिक्शा में वाहन की टक्कर के बाद पुलिस चौकी पर जमकर बवाल हुआ था। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बीते बुधवार को अस्पताल चौकी से पचास मीटर दूर ई-रिक्शा की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई थी, जिस पर लोगों ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। मामला अस्पताल पुलिस चौकी पर पहुंचा। दोनों पक्ष के लोग भी काफी संख्या में पहुंच गए। यह भी पढ़ें- चौकी में घुसकर दरोगा-सिपाही से मारपीट, तोड़फोड़ में तीन गिरफ्तार इस दौरान एक पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पिटाई करने वाले ई-रिक्शा चालक के पक्ष के लोगों को भगा दिया। इसी बात को लेकर दूसरे पक...