सुल्तानपुर, अप्रैल 12 -- सुलतानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक से कथित वसूली, मारपीट और धमकी के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर एक दरोगा व दीवान समेत कई पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में घंटाघर पुलिस चौकी प्रभारी शिवानंद यादव, हेड कांस्टेबल संजय सोनकर, एक महिला सिपाही तथा एक अन्य अज्ञात पुलिसकर्मी आरोपी हैं। पीड़ित आकाश का कहना है कि कुड़वार नाका पर थाना कोतवाली नगर की पुलिस ने 13 मार्च 2025 को उसे रोककर गाड़ी खड़ी करवा लिया। 2,500 रूपये और मोबाइल फोन छीन लिया। अगले दिन रूपये और मोबाइल वापस मांगने गया, तो पुलिसकर्मियों ने उसे मारा-पीटा और धमकी दी। आकाश ने पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आकाश तिवारी पुत्र त्रिभुवन तिवारी चौक घण्टाघर थाना कोतवाली नगर का निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.