मुरादाबाद, जून 29 -- पुलिस लाइन में शुरू हुई दरोगा भर्ती दौड़ के पहले दिन फिटनेस की परीक्षा दे रहे चार अभ्यर्थी चक्कर खाकर गिर गए। उन्हें जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि चारों अभ्यर्थी अधिक गर्मी और उमस होने की वजह से दौड़ते समय चक्कर खाकर गिरे। उन्हें दवा दी गई, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। किसी भी अभ्यर्थी को इलाज के लिए भर्ती करने की जरूरत नहीं आई। दरोगा भर्ती के लिए अस्पताल के चिकित्सकों की ड्यूटी पुलिस लाइन में लगाई गई है। अगले दो दिनों में भी मेडिकल टीम की ड्यूटी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...