गाज़ियाबाद, जून 29 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। यूपी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा के पहले दिन सोमवार को गर्मी से युवती समेत 10 अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें उपचार के लिए संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। यहां से युवती समेत दो अभ्यर्थियों को हायर सेंटर के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया, बाकी अभ्यर्थियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 4,543 पदों के लिए उपनिरीक्षक (दरोगा) की भर्ती निकाली है। इसके प्रदेश में 10 केंद्र बनाए गए हैं। गाजियाबाद में गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का केंद्र बनाया गया है। सोमवार को पहले दिन परीक्षा के लिए 565 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें 164 महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। इनमें नौ अभ्यर्थी अनुपस्थित ...