लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- ढखेरवा। दरोगा भर्ती में रमियाबेहड़ के आशुतोष तिवारी ने प्रदेश में चौथी रैंक के साथ सफलता हासिल की है। आशुतोष तिवारी के पिता राकेश मोहन तिवारी और मां रेखा तिवारी शिक्षा मित्र हैं। बेटे के दरोगा भर्ती में सफलता मिलने पर रमियाबेहड़, आसपास के शुभचिंतक, रिश्तेदारों और मित्रों ने बधाइयां दीं। आशुतोष तिवारी के बाबा रामभगत तिवारी भी बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक थे। यह भी पढ़ें- रोजगार सेवक का बेटा बना दरोगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...