दरोगा भर्ती पेपर लीक का झांसा देकर ठगी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
लखनऊ, जून 25 -- उत्तर पुलिस भर्ती परीक्षा एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दरोगा परीक्षा के पेपर लीक से संबंधित तथ्य टेलीग्राम ऐप पोस्ट कर ठगी करने के आरोपी अरमान खान की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। यह कार्रवाई जिला जज ने की है। अभियोजन की ओर से बताया गया कि इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने हुसैनगंज थाने में 12 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित कर रहा है। सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही थी। निगरानी के दौरान 11-12 मार्च को पता चला कि टेलीग्राम चैनल के ज़रिए परीक्षार्थियों को बीस हजार रुपए में पेपर बेचने के मैसेज प्रसारित हो रहा था। परीक्षार्थियों के प्रश्नपत्र उलब्ध कराने के लिए पहले दस हज़ार रुपए देने तथा बाद में दस हज़ार रुपए देने होंगे। रिपोर्ट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.