नई दिल्ली, मार्च 14 -- उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले पुलिस और एसओजी ने एक बड़े सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार को अलीगढ़ के टप्पल इलाके में हुई इस कार्रवाई में गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक पुराना अपराधी है, जबकि दूसरा परीक्षार्थी है जिसका सगा भाई दिल्ली पुलिस में तैनात है। गिरफ्तारी के दौरान परिजनों ने पुलिस का जमकर विरोध किया, लेकिन भारी मशक्कत के बाद टीम आरोपियों को थाने ले जाने में सफल रही। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर यूपी में हाईअलर्ट भी घोषित किया गया है।पेपर लीक कराने का झांसा और पुलिस की घेराबंदी सीओ खैर संजीव कुमार तोमर ने बताया कि आगामी परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए पूर्व में जेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.