लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताउप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए रविवार को सभी जिलों के 1090 केंद्रों पर लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। यह परीक्षा 14 व 15 मार्च को दो-दो पालियों में हुई। इसमें कुल 10,77,403 अभ्यर्थी शामिल हुए। दरोगा भर्ती परीक्षा में करीब 62 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 32 प्रतिशत ने छोड़ी। इनमें लगभग 50 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपने प्रवेशपत्र ही डाउनलोड नहीं किए।दरोगा भर्ती परीक्षा में रविवार को दोनों पालियों में कुल 7,87,880 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 5,45,721 ही पहुंचे। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इस दौरान लगभग 16 हजार सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रही। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने हुसैनगंज कोतवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.