इटावा औरैया, मार्च 15 -- पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी दो पालियों में कड़ी निगरानी के बीच कराई गई । दूसरे दिन की परीक्षा में रीजनिंग और सामान्य अध्ययन के सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब उलझाया। रीजनिंग लगाने में अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई तो इसके साथ ही सामान्य अध्ययन के सवाल भी आसान नहीं थे। इसमें विभिन्न मामलों की धाराएं भी पूंछी गईं थीं। यह पूछा गया कि दिल्ली सल्तनत पर किस एकमात्र महिला शासक ने राज किया। इसके साथ ही एक सरल सवाल यह भी पूछ लिया गया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे। प्रश्नपत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं की संबंध में भी सवाल पूछे गए थे। यह सवाल भी पूछा गया था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कौन-कौन भागीदारी कर सकते हैं । भूमि के लिए उचित मुआवजा तय करने की व्यवस्था के बारे में भी सवाल पूछा ग...