बांदा, मार्च 10 -- बांदा। संवाददाता नोडल अधिकारी व एएसपी ने मंगलवार को केंद्र प्रभारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेंटर में कंट्रोल रूम बनेगा। साथ ही परीक्षा की त्रिस्तरीय निगरानी होगी। परीक्षा को पूरे पारदर्शी ढंग से कराया जाएगा। कहीं भी लापरवाही मिली तो अक्षम्य होगी।उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा जिले के दस केंद्रों में कराई जा रही हैं। 14 और 15 मार्च को इन दस केंद्रों में 3840 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नोडल अधिकारी व एएसपी शिवराज ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तथा केंद्र प्रभारियों को नियम निर्देशों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा में सभी केंद्रों को अच्छे ...