दरोगा भर्ती परीक्षा पेपर लीक की भ्रामक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 24 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया पर पेपर लीक की भ्रामक पोस्ट फैलाकर ठगी करने वाले को हुसैनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।थानाप्रभारी शिवमंगल सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रोहतक का रहने वाला विनीत है। 12 मार्च उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार ने हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फर्जी पेपर लीक का भ्रामक विडियो पोस्ट करके अभ्यर्थियों में आक्रोश है। परीक्षा की शुचिता को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। साक्ष्यों के आधार पर विनीत को गिरफ्तार किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.