बलरामपुर, मार्च 13 -- बलरामपुर। दरोगा भर्ती में 2160 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जनपद के छह केंद्रों पर 14 व 15 मार्च को दरोगा भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। एएसपी विशाल पांडेय ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया। 14 व 15 मार्च को वीएवी इंटर कॉलेज भगवतीगंज में 240, गर्ल्स इंटर कॉलेज में 240, एमडीके गर्ल्स इंटर कॉलेज 240, एमएलके पीजी कॉलेज में 720, एमएलके पीजी कॉलेज कॉमर्स ब्लॉक 480 व एमपीपी इंटर कॉलेज में 240 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, कक्षों की सुव्यवस्थित व्यवस्था व आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.