औरैया, मार्च 14 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर ओवरब्रिज के पास शनिवार को नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सलमान पुत्र शहजाद निवासी बोदला चौराहा आगरा शनिवार को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देने अजीतमल आया था। उसके साथ उसका छोटा भाई 19 वर्षीय रिहान भी आया हुआ था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों भाई बाइक से वापस आगरा लौट रहे थे। इसी दौरान भीखेपुर ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सीएचसी अजीतमल ले आई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सलमान की हालत गं...