आगरा, मार्च 15 -- यूपी एसआई भर्ती परीक्षा के चलते रविवार को शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। परीक्षा समाप्त होते ही एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने लंबा जाम लग गया। जाम में कई वाहन फंस गए। एक एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। यातायात पुलिस को ट्रैफिक सुचारू कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए 28 केंद्र बनाए गए थे। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। परीक्षा खत्म होते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकल आए। इससे सड़कों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया।शाम को एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहां से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। हरीपर्वत और पंचकुईया चौराहे पर भी यातायात प्रभावित रहा। आम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.