मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- पुलिस दरोगा भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी ने परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस फोर्स को रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रीफ कर दिशा निर्देश दिए। आगामी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद में दिनांक 14 व 15 मार्च को दो पालियों में प्रस्तावित है। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिसबल की ड्यूटी लगाई गयी है। गुरुवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाईन स्थित बहुउद्देशीय हाल में परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग कर ड्यूटी सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। एसएसपी द्वारा ड्यूटी में लगे हुए पुलिसबल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान साफ व स्वच्छ वर्दी धारण करें, सभी पुलिसकर्मी अपने साथ ड्यूटीकार्ड अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.