कानपुर, मार्च 15 -- चकेरी, संवाददाता। दरोगा भर्ती परीक्षा देने के बाद दो दोस्तों ने अपने तीसरे मित्र के साथ शराब पी। चकेरी के पीएसी रोड गंगागंज के पास शनिवार देर रात उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। तीनों मामूली रूप से घायल हो गये। इनमें से दो प्रयागराज से दरोगा भर्ती परीक्षा देने आये थे। जो अपने बर्रा निवासी तीसरे दोस्त के साथ कार में सवार होकर रामादेवी जा रहे थे। पुलिस के अनुसार तीनों दोस्त शराब पार्टी कर घर लौट रहे थे। फिलहाल घायलों का इलाज किया गया है। प्रयागराज निवासी अमन मिश्रा और आशीष दोनों दरोगा भर्ती परीक्षा देने के लिए बीते शनिवार कानपुर आए थे। पेपर देने के बाद वे अपने बर्रा जूही कलां निवासी दोस्त सार्थक यादव से मिले। तीनों दोस्त कार से घूमते रहे। फिर देर रात सार्थक दोस्तों अमन और आशीष को कार से रामादेवी छोड़ने जा रहा था। इसी ...