कुशीनगर, मार्च 14 -- कुशीनगर। जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों पर शनिवार से दो दिन चार पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में दरोगा भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। पुलिस अधिकारियों की देखरेख में ट्रेजरी से पेपर उठान से लेकर परीक्षा समाप्ति पर जमा करने तक की प्रक्रिया को शुक्रवार को रिहर्सल किया गया। उच्चाधिकारियों ने परीक्षा में शामिल अधिकारियों को डिब्रीफ्रिंग के माध्यम से सख्त निर्देश दिया। परीक्षा में फिंगर व रेटिना मिलान कर परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगा। तीन चरणों में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था पुलिस संभालेगी। परीक्षा की ऑनलाइन मॉनीटरिंग पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम के माध्यम से मुख्यालय लखनऊ से किया जायेगा।सीधी भर्ती परीक्षा जिले के पांच केंद्रों पर शनिवार से दो दिन चार सत्रों में आयोजित होगी। दो दिन व चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.