फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- फर्रुखाबाद। दरोगा भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रही। केंद्र के मुख्यगेट पर ही अभ्यर्थियों के जूता-मोजा व आभूषण उतरवाए गए। कलावा भी काट दिए गए। सीसीटीवी कैमरे से चप्पे-चप्पे की निगरानी की गई। सभी केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। दो दिन की दरोगा भर्ती परीक्षा सकुशल निपटने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं पेपर देकर निकले अभ्यर्थी बोले कि पेपर न ज्यादा कठिन था न सरल।जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। रस्तोगी इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर सुबह सात बजे से ही आगरा, ललितपुर, कानपुर देहात, कासगंज व मैनपुरी आदि से अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। मुख्य गेट पर ही अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। जूता-मोजा, बेल्ट, कड़...