औरैया, मार्च 14 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहले दिन नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। हालांकि परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। अधिकांश अभ्यर्थियों ने सामान्य ज्ञान (जीके) के प्रश्नों को अपेक्षा से अधिक कठिन बताया। शनिवार को आयोजित परीक्षा की दोनों पालियों में कुल 5280 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3562 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1718 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। रविवार को भी जिले में दो पालियों में ...