वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 14 -- दरोगा भर्ती परीक्षा में 14 और 15 मार्च को लखनऊ में उमड़ने वाली परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ की संभावना के मद्देनजर रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में जहां वह लखनऊ से वाराणसी और प्रयागराज के लिए परीक्षा विशेष ट्रेन 14 और 15 मार्च को चलाने जा रहा है वहीं स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए इंतजाम करने भी शुरू कर दिए हैं। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार ट्रेन नंबर 04220 लखनऊ- वाराणसी परीक्षा विशेष 14 और 15 मार्च को लखनऊ से 18.20 बजे चलेगी। ट्रेन रास्ते में बाराबंकी, दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम पर रुकेगी। गोशाईगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज, जौनपुर पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 04222 लखनऊ- प्रयागराज संगम परीक्षा विशेष 14 और 15 मार्च को लखनऊ से 17.45 बजे चलेगी। ट...