शाहजहांपुर, मार्च 15 -- दरोगा भर्ती परीक्षा की पहली पाली में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रश्न पत्र में एक वाक्य के लिए एक शब्द चुनने को कहा गया था, जिसमें वाक्य था- अवसर के अनुसार बदल जाने वाला। इसके विकल्पों में 'पंडित' शब्द भी शामिल किए जाने पर ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई है। प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कमेंट के अनुसार इस प्रश्न को लेकर ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों में नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि 'पंडित' शब्द का इस तरह के संदर्भ में इस्तेमाल अनुचित है और इससे समाज की भावनाएं आहत हो सकती हैं।हिंदू युवा संगठन के प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जानकारी ली जा रही है। उनका कहना है कि यदि प्रश्न में इस तरह का शब्द प्रयोग किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.