लखनऊ, मार्च 11 -- दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर शरारतीतत्व तरह-तरह की भ्रामक व असत्य सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं। ऐसे ही तत्वों ने 14 व 15 मार्च को दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का भ्रामक संदेश प्रसारित किया है। परिवहन निगम ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों के लिए प्रवेशपत्र दिखाकर निश्शुल्क बस यात्रा किए जाने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। मुफ्त बस सेवा की बात पूरी तरह असत्य व भ्रामक है।परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार का कहना है कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड दिखाकर निश्शुल्क यात्रा किये जाने का किसी प्रकार का कोई कार्यालय आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय/ सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को सोशल मीडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.