संभल, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा रविवार को शहर के 9 केंद्र और नगर पंचायत सिरसी के एक केंद्र पर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। पंजीकृत 6720 में से 4735 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि 1985 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सभी केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आठ बजे परीक्षार्थियों को केंद्र पर एंट्री शुरू कर दी। शहर में करीब दस बजे बारिश शुरू हो गई। दोपहर को दूसरी पाली में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी दोपहिया वाहनों पर भीगते हुए केंद्रों पर पहुंचे। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ एसडीएम ने भी केंद्रों पर निगरानी रखी। रविवार सुबह उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की...