संभल, मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा शहर के 9 केंद्र और नगर पंचायत सिरसी के एक केंद्र पर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। पंजीकृत 6720 में से 4711 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि 2009 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सभी केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आठ बजे परीक्षार्थियों को केंद्र पर एंट्री शुरू कर दी। शहर के शंकर कॉलेज व हिंद इंटर कॉलेज पर फिंगर व आंखों की स्कैनिंग की प्रक्रिया धीमी होने के कारण परीक्षार्थियों की करीब 20 मीटर लंबी कतार लग गई। जिस पर केंद्र पर मौजूद पुलिस अफसरों ने सभी परीक्षार्थियों को बगैर स्कैनिंग ही केंद्र पर प्रवेश दिया और फिर स्कैनिंग का सिलसिला चलता रहा। ताकि परीक्षा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.