प्रयागराज, मार्च 14 -- दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों की शनिवार शाम को प्रयागराज जंक्शन पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। प्लेटफॉर्म पूरा भर गया। रेलवे ने भीड़ प्रबंधन के तहत एक तरफ यात्री आश्रय खोला तो दूसरी ओर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया। इसके बाद भी अभ्यर्थियों ने दूसरी स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। भीड़ में महिला अभ्यर्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। धक्कामुक्की के बीच किसी तरह ट्रेन के अंदर घुसीं। लम्बी दूरी की ट्रेनों में स्पीलर और एसी बोगी में भी खड़े होने की जगह नहीं बची थी। दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने पहले से कानपुर से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया था। शनिवार दोपहर तक स्टेशन पर भीड़ नहीं थी। शाम को दूसरी पाली परीक्षा के बाद अचानक से यात्रियों की भीड़ जु...