लखनऊ, मार्च 15 -- दरोगा भर्ती परीक्षा देने आए हजारों परीक्षार्थी रविवार को लौट गए। शाम को स्टेशन पर उनकी उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चारबाग रेलवे प्रशासन सहित आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी और उनकी टीम मौजूद रही। बावजूद इसके बोगियों में पहले चढ़ने, सीज पर कब्जा जमाने को लेकर मारामारी रही। कुछ परीक्षार्थियों में आपस में नोक-झोंक भी हुई। सुरक्षाबलों ने किसी तरह स्थिति संभाली। लेकिन, भीड़ नियंत्रित करने में उनके पसीने छूट गए। दो विशेष ट्रेनों से परीक्षार्थियों की रवानगी के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली। चारबाग स्टेशन पर शाम चार बजे से ही परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शाम साढ़े पांच बजे से लेकर छह बजे तक तो हजारों परीक्षार्थी प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गए। हालांकि, प्लेटफार्म पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए सर्कुलेटिंग...