दरोगा बनने वाले सिपाहियों को भरने होंगे आठ-आठ लाख रुपये, दो साल की सैलरी भी देनी होगी
बागपत, अगस्त 24 -- UP Police News: यूपी में पिछले महीने जारी हुए दरोगा भर्ती के परिणाम ने अब सिपाहियों को अब परेशानी में डाल दिया है। दरोगा बनने से पहले इन सिपाहियों को सरकारी खजाने में आठ-आठ लाख रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा इन्हीं दो साल की सैलरी भी देनी होगी। बागपत में तैनात 21 सिपाहियों ने भी यह परीक्षा पास की है। उनका दो साल का प्रोबेशन पीरियड (परिवीक्षा अवधि) पूरा नहीं हुआ है। इस स्थिति में सिपाही की नौकरी छोड़ने पर उन्हें ट्रेनिंग में हुआ प्रतिदिन का खर्च और दो साल का वेतन जमा करना होगा। जो करीब आठ लाख बैठ रहा है। इतनी रकम एकाएक कहां से लाकर जमा करें। इस सूचना ने सिपाहियों की नींद उड़ा दी है। जुलाई में दरोगा भर्ती 2025 का परिणाम जारी हुआ है। जिन सिपाहियों का चयन दरोगा के लिए हुआ है, अब उनके चेहरे लटके हुए हैं। जब ये चयनित अभ्यर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.