बस्ती, मार्च 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की दो दिवसीय परीक्षा जिले में शनिवार को शुरू हुई। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश के लिए सुबह से ही केन्द्रों के बाहर लम्बी कतार लग गई। सुबह आठ बजे से केन्द्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केन्द्र का गेट सुबह साढ़े नौ बजे बंद कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध नजर आए। आला अफसर केन्द्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। दूसरी पाली में परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं। दो दिनों तक यानी 14 और 15 मार्च को चार पॉलियों में परीक्षा होनी है। जनपद में कुल 17 हजार दो सौ अभ्यर्थी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.