अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर स्टंटबाजी करके उपद्रव मचाने व दरोगा पर हमला करने के मामले में नौ नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इनके पास से ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है, जिससे स्टंट किया जा रहा था, वहीं, वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। रविवार को अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर निकाली गईं शोभायात्राओं के चलते सासनीगेट चौराहे पर भीषण जाम लग गया। इसी दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ युवक पूरी सड़क को घेरकर जुलूस के रूप में माल्यार्पण करने जा रहे थे। ये लोग बाइक व ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे थे। ट्रैक्टर को लापरवाही पूर्वक व तेज रफ्तार में गोल घुमाकर स्टंट करने लगे, जिससे लोगों की जान को खतरा हो सकता था। दरोगा राजकुमा...