फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। राधानगर क्षेत्र के निवासी अभिषेक सिंह ने थाने में तैनात एक दरोगा पर साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। बताया कि सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना एसआई कर रहे हैं। विवेचक ने विपक्षी पक्ष से मिलीभगत कर आर्थिक लाभ लिया और मामले में साक्ष्यों से छेड़छाड़ की। अभिषेक सिंह का दावा है कि उसके पास मौजूद वीडियो साक्ष्यों में घटना में शामिल वास्तविक ट्रैक्टर को बदलकर उसी कंपनी का दूसरा ट्रैक्टर खड़ा कर मामले को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी विनोद मौर्या ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.