बरेली, अप्रैल 24 -- अलीगंज।बेटी की शादी में भोजन बनाने के लिए गैस भरवाने को रखें आधा दर्जन गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए दरोगा ने एक व्यक्ति से रुपए वसूल लिये। मामले की एसएसपी से शिकायत की गई है।अलीगंज के गांव रोहतापुर के आंगनलाल ने एसएसपी से की शिकायत की कि उसके भाई सोमपाल की बेटी की शादी होने वाली है। इसके लिए भाई ने छह खाली गैस सिलेंडर भरवाने को घर में रखे थे। सूचना किसी व्यक्ति ने अलीगंज थाने के दरोगा को दे दी। इस पर दरोगा एक कांस्टेबल के साथ सोमपाल को घर पहुंचे और सोमपाल को घर से उठा लाये। बाद में रुपये लेकर छोड़ा। आंगनलाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और जांच चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.