बरेली, मई 18 -- फरीदपुर, संवाददाता। दरोगा पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। वीडियो को लोगों ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके डीजीपी से दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फरीदपुर इंस्पेक्टर को मामले की जांच सौंपी गई है।फरीदपुर के जवाहर गंज निवासी अवनीश राठौर के किसी ने खेत में लगे पेड़ तोड़ डाले। अवनीश ने गांव के लालाराम पर पेड़ तोड़कर फेंकने का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई रजिस्टर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई से पहले अवनीश और लालाराम में समझौता हो गया। दोनों पक्ष समझौता दाखिल करने थाने पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने लालाराम के बेटे टिंकू राठौर को हिरासत में लिया। वायरल वीडियो में लालाराम के बेटे टिंकू राठौर ने आरोप लगाया कि दरोगा समझौते के लिए रिश्वत मांग रहे थे। उन्होंने रिश्वत देने ...