दरोगा पर फरियादी से अभद्रता का आरोप, एसपी से शिकायत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- कुंडा। कोतवाली के बहरिया चौंसा गांव निवासी गुड्डू पाल पुत्र राधेश्याम पाल ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने मुंबई चला गया। उसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। जब वह लौटा तो कब्जा देख विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। आरोप है कि मामले की शिकायत लेकर वह कोतवाली के एक दरोगा के पास पहुंचा। दरोगा ने उसकी बात सुनने के बजाय उसको मारा पीटा और साथ गई पत्नी से अभद्रता करते हुए भगा दिया। आरोप है कि मामले की शिकायत सीओ से भी करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने दरोगा के खिलाफ नामजद शिकाकती पत्र एसपी को देते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.