हापुड़, मई 31 -- जहां एक ओर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन रात कार्य कर रही है, वहीं जिले के एक थाने में तैनात दरोगा पर प्लॉट पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगा है। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खागौई निवासी एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई हैं। एसपी को दिए गए शिकायत पत्र में गांव खागौई निवासी शमशीदा ने बताया कि गांव में उसका एक प्लॉट स्थित है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसके प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे उसने काफी प्रयासों के बाद रोका हुआ है। यह भी पढ़ें- दरोगा पर प्लॉट पर अवैध कब्जा कराने का आरोप, एसपी से शिकायत पीड़ित महिला का आरोप है कि 28 मई को ईद के पर्व के दौरान थाने में तैनात एक दरोगा एक सिपाही के साथ निजी वाहन से उसके प्लॉट पर पहुंचे। वहां उन्होंने दू...