आगरा, मार्च 30 -- न्यू आगरा थाने में तैनात दरोगा लोकेश भाटी के खिलाफ उसी के थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा लिखा गया है। आरोप है कि दहेज में फॉर्च्यूनर और फ्लैट की मांग को लेकर दरोगा ने पत्नी को पीटा। जहर देकर उसकी हत्या का प्रयास किया। महिला एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसका आरोप है कि पहले थाने पर शिकायत की थी, कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला संज्ञान में आने पर डीसीपी सिटी ने खुद महिला के पिता से फोन पर बात की। मुकदमे के आदेश दिए। बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) के गांव चांदपुर निवासी मीनाक्षी की शादी 21 अप्रैल 2021 को बदायूं के रामपुर निवासी लोकेश भाटी से हुई थी। लोकेश की तैनाती न्यू आगरा थाने में है। पति-पत्नी लॉयर्स कालोनी में रहते हैं। संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने पर मीनाक्षी को शनिवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया ...