मुजफ्फर नगर, जून 11 -- मीरापुर पांच दिन पूर्व गांव सिकन्दरपुर में दबंगों द्वारा एक परिवार पर किए गए हमले में सास-बहु गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़ित परिवार ने एक दरोगा पर फैसला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार के अनुसार दरोगा द्वारा दो युवकों के नाम हटाने का दबाव बनाया जा रहा। बुधवार को पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचा। यह भी पढ़ें- दरोगा पर दबाव बनाने का आरोप, थाने पहुंचा पीड़ित पक्षघायल परिवार थाने पहुंचा गांव सिकन्दरपुर निवासी लीलावती पत्नी विजयपाल, अपने पुत्र प्रवेश व पुत्रवधु कविता व अन्य परिजनों के साथ बुधवार को घायल अवस्था में थाने पहुंची। पीड़ित पक्ष के अनुसार करीब पांच दिन पूर्व गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के सन्नी, अमित, मोनू, सोनू व मनीष ने उनके घर में घुसकर लीलावती व उसकी पुत्रवधु कविता पर लाठी-डंडो...