आगरा, जून 6 -- अमांपुर कस्बा में गत दिनों कार्यकर्ता से हुई अभद्रता के मामले में दरोगा पर कार्रवाई नहीं होने से विद्यार्थी परिषद में आक्रोश बना हुआ है। शनिवार को बैठक कर पदाधिकारियों ने सात जून तक कार्रवाई नहीं होने पर एसपी कार्यालय से लेकर थाना तक प्रदर्शन करने की बात कही है। कहा है कि प्रदर्शन में ब्रज प्रांत के एक हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। शहर के नदरई गेट क्षेत्र में हुई बैठक के दौरान एबीवीपी के एटा विभाग आयोजक यश मिश्रा ने बताया कि गत एक जून की रात एबीवीपी के जिला एसएफडी संयोजक प्रशांत आर्य के साथ दरोगा ने अभद्रता की थी। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अमांपुर थाना पर धरना दिया था, सीओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक दरोगा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि सात जून तक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं ...