मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- मुजफ्फरनगर। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एसआई परीक्षा के लिए शहर में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। आगामी 14 व 15 मार्च को होने पर दरोगा परीक्षा भर्ती में चार पालियों में 30720 परीक्षार्थी शामिल होगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए है। परीक्षा का नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे को बनाया गया है। आगामी 14 व 15 मार्च को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एसआई परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने बताया कि जनपद में दरोगा परीक्षा भर्ती के लिए 17 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। परीक्षा सुबह प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली में परीक्षा शाम 3 बजे से 5 बजे तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.