मेरठ, अगस्त 20 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ने वाली छात्रा ने तेजगढ़ी चौकी पर तैनात दारोगा ललित मोहन पर रेप का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि दारोगा ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर अपने ही साथी दारोगा के फ्लैट पर ले जाकर रेप किया। इसके बाद दरोगा उसे धमकाने लगा और शादी से इंकार कर दिया। छात्रा की तहरीर पर भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की जानकारी मिलते ही आरोपी दारोगा छुट्टी लेकर मेडिकल थाने से फरार हो गया। गिरफ्तारी स्टे के लिए आरोपी दरोगा हाईकोर्ट पहुंच गया है। रायबरेली निवासी ललित मोहन 2023 बैच के दारोगा है और वर्तमान में मेडिकल थाने की तेजगढ़ी चौकी पर तैनात था। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में एक छात्रा स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष में पढ़ रही थी। छात्रा ने बताया कि उसकी शामली निवासी सहेल...