कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- संदीपनघाट थाने के गौसपुर के युवक का वारंट को लेकर अदालत में हाजिर नहीं करने पर हलका दरोगा का ग्राम प्रधान से गाली गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में दरोगा प्रधान की राजनीति खत्म करने और गोली मारने धमकी दे रहा है। फिलहाल आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। गौसपुर गांव निवासी सुल्तान पासी ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि एक दशक पुराने एक मामले में उनके भतीजे का अदालत में वाद लंबित है। अदालत में हाजिर नहीं होने पर उसका वारंट जारी हुआ है। आरोप है कि मंगलवार को हलका दरोगा ने भतीजे को अदालत में हाजिर करने के लिए प्रधान को फोन किया। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में दरोगा गाली गलौज कर प्रधानी व राजनीति खत्म करने, गोली मारने की धमकी दे रहा है। ऑडियो में दरोगा बोल रहा है...