अलीगढ़, मई 10 -- अकराबाद, संवाददाता। जिले के विजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक दरोगा ने जुए के आरोप में पकड़े गए लड़के को अपनी ओर से अनोखी सजा दे दी। दरोगा ने लड़के की पीठ पर ईंट रखकर उसे मुर्गा बनाया और छोड़ दिया। चर्चा है कि छोड़ने के एवज में रुपये भी लिए गए। बताया जा रहा है कि लड़का नाबालिग है। घटना 10 दिन पुरानी है। रविवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी नीरज जादौन ने दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया। मामला विजयगढ़ क्षेत्र के कसाईयान मोहल्ले का है। वायरल वीडियो में विजयगढ़ थाने में तैनात दारोगा अनिल गुप्ता एक लड़के को दंडित करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लड़का मुर्गा बना हुआ है और उसकी पीठ पर ईंट रखी है। जबकि आसपास कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं। बताया गया कि उसे जुआ खेलने के आरोप में पकड़ा गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होन...