अलीगढ़, अप्रैल 5 -- महुआखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार शाम को भाजयुमो कार्यकर्ता को धमकी देने की सूचना पर पहुंचे दरोगा ने एक कार सवार व्यक्ति से गालीगलौज कर दी। आरोप है कि पुलिस ने उसे बिना कारण रोका और धमकाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ जांच बिठा दी है। सीओ जांच कर रहे हैं। देवसैनी निवासी भाजयुमो कार्यकर्ता कुंवरजीत ने शुक्रवार शाम को पुलिस को सूचना दी कि उसे फोन पर हरदुअगांज क्षेत्र के ग्वालरा निवासी युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। कुंवरजीत के बताए स्थान पर कुछ ही देर में पीआरवी विजडम स्कूल के पास पहुंची। बाद में क्षेत्र के दरोगा भी आ गए। वहां से गुजर रही एक स्कार्पियो को दरोगा ने संदेह के आधार पर रोक लिया, जिसमें महुआखेड़ा क्षेत्र का युवक सवार था। कुंवरजीत ने मना कर दिया कि उस युवक से उसका कोई विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.