बरेली, जनवरी 17 -- सिरौली। बिजली गुल होने पर एक दरोगा ने बिजलीघर पर तैनात एसएसओ को फोन करके गालियां दीं। एसएसओ ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। सिरौली बिजलीघर तैनात एसएसओ वीरेश ने बताया कि गुरुवार रात वह ड्यूटी पर थे। रात में बार-बार ट्रिपिंग हो रही थी। इस पर सिरौली थाने के एक दरोगा ने फोन करके उन्हें गालियां दी और सुधारने की धमकी दी। दरोगा के इस व्यवहार से बिजली कर्मियों में रोष है। उन्होंने मामले की सिरौली थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.