दरोगा ने अपने भाई को हनीट्रैप में फंसवाया, युवती समेत 5 शातिर अरेस्ट
बुलंदशहर, मई 14 -- UP News: यूपी के बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक दरोगा ने जमीन के विवाद के चलते अपने भाई को एक युवती की मदद से हनीट्रैप में फंसवा दिया। हनीट्रैप में फंसाने के बाद उससे रुपये ठगने का प्रयास किया। युवक की शिकायत पर गुलावठी पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाने वाली युवती, उसके पिता समेत पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया है। वहीं, रामपुर में तैनात दरोगा की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि थाना गुलावठी में गांव उलेड़ा निवासी राकेश कुमार ने 13 मई को दी तहरीर में बताया कि करीब एक माह पहले उसके मोबाइल पर एक युवती की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.