मेरठ, मई 23 -- कंकरखेड़ा थाने में तैनात दरोगा पर एक परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया कि धमकी देकर समझौता करा रहा है और इस बात के साक्ष्य एसएसपी को दिए गए। पूरे मामले में फिलहाल सीओ को जांच के लिए निर्देश दिया गया है। कंकरखेड़ा की टीकाराम कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनका मोहल्ले में ही रहने वाली बबीता पत्नी स्वर्गीय कृष्णपाल से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इन शिकायती पत्रों की जांच थाने में तैनात दरोगा को दी गई है। आरोप लगाया कि बबीता की बेटी संजना यूपी पुलिस में तैनात है और उसके प्रभाव के चलते दरोगा धमकी देता है। यह भी पढ़ें- दरोगा देता है धमकी, एसएसपी को दिए सबूत आरोप लगाया कि दरोगा उन्हें जबरन उठाकर थाने ले गया और प्रार्थना पत्र का ओटीपी लेकर शिकायत डिलीट कराई। पूर्व में भी समझौते ...