मैनपुरी, अप्रैल 11 -- किशनी। अक्सर महिलाओं को शिकायत होती है कि उनके पति नशा करते हैं। कोई शराब पीता है, तो कोई गांजा का आदी है। इस तरह की शिकायतों के बीच पति और पत्नी के झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि नौबत शादी के पवित्र रिश्ते में दरार पैदा कर देती है लेकिन इस मामले में ठीक उल्टा है। पत्नी नशेबाज है, ये शिकायत लेकर एक पति थाने पहुंचा और पत्नी से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने पर जांच शुरू करवा दी है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के नगला राय से जुड़ा है। यहां के निवासी सीटू पुत्र राकेश थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की कि उसकी पत्नी लक्ष्मी आए दिन उसे प्रताड़ित कर रही है। झगड़ा करती है और मारपीट करने लगती है। पति का आरोप है कि वह नशे की शौकीन है और गुटखे का सेवन करती है, भांग खाती है। जब उसे नशा करने से रोका जाता है तो वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.